.

आजमगढ़:ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती


वक्ताओं ने वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद

आजमगढ़: ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को भदुली बाजार स्थित साईं इंटरनेशनल स्कूल में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष आनन्द उपाध्याय ने की, जबकि संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया। महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्रा, रामाश्रय उपाध्याय, उपेन्द्र दत्त शुक्ला, गोविन्द दुबे, शशांक तिवारी, राजन पाण्डेय, निशीथ रंजन तिवारी, राम कवल चतुर्वेदी, आजाद पाण्डेय, रामकवल पाण्डेय, विनोद पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment