रबी की सराय स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा,शिनाख्त में जुटी पुलिस
आजमगढ़: रानी की सराय रेलवे रेलवे हाल्ट पर बुधवार दोपहर ट्रेन से कटकर महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी प्रभारी तरुण शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस आजमगढ़ से शाहगंज जा ही थी। रानी की सराय हाल्ट पर ट्रेन बीच वाली पटरी से गुजर रही थी। इसी दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर महिला और दो बच्चों के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment