.

आजमगढ़: इस्माइल फारुकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने


इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और परिश्रम से निभाऊंगा - इस्माइल फारुकी

आजमगढ़: मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सराय गांव गांव निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता इस्माइल फारुकी को गोरखपुर कहते के अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं में इस्माइल फारुकी को गोरखपुर से क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष को अब गोरखपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले वह जिले का जिम्मा निर्वहन कर रहे थे। कार्यशैली और उनकी लगन अटूट विश्वास संगठन में होने से भाजपा आला कमान ने गोरखपुर परिक्षेत्र का अध्यक्ष बना दिया है। इस सम्बन्ध पूछे जाने पर पत्रकार वार्ता में अपने आवास पर जानकारी देते हुए बताया की संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जो मिली है।उसका पूरी ईमानदारी और परिश्रम से निर्वहन करुंगा आगमी विधानसभा चुनाव पार्टी को जीत दिलाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। अबतक ,जिले को मैं सम्हाल रहा था अब बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में विश्वास दिलाने का भरसक प्रयास करुंगा की सपा ,बसपा व कांग्रेस से भाजपा अच्छी बिना भेद भाव के सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास करने का काम करती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, सहजानंद राय,जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, जयनाथ सिंह, प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, अबूशाद, मोहम्मद आजद,फरहान खान, आदिल आजमी आदि लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment