वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
आजमगढ़' समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत आजमगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक मार्च निकाला गया। सुबह 11 बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ पार्टी कार्यालय के सामने स्थित कुंवर सिंह उद्यान पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा पार्क समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भर गया। विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया। मार्च के दौरान कार्यकर्ता ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’, ‘भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न नारों वाली तख्तियां थीं। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, मान्यवर कांशीराम और अखिलेश यादव के चित्र भी कार्यकर्ताओं के हाथों में दिखाई दिए। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, एमएलसी बलराम यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज और डॉ. एचएन सिंह पटेल ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार गुड्डू, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अभय नारायण पटेल, आदिल शेख समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मार्च में आगे-आगे चलते रहे। सांसद धर्मेंद्र यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राहुल सांकृत्यायन, विश्राम राय और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माध्यम से संविधान में दिए गए अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के विपरीत मनमाने ढंग से लोगों के वोट काटकर सत्ता कायम रखने का प्रयास कर रही है। इससे देश आर्थिक और राजनीतिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सामने लोकतंत्र बचाने का संकट खड़ा हो गया है । समाजवादी पार्टी इसको लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी। कार्यक्रम के दौरान फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसमें दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, सूरज राजभर, जोरार खान, प्रदीप यादव,लालजीत यादव और आनंद यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मार्च में अजीत कुमार, संतोष कुमार गौतम, पप्पू कुमार यादव, सुशील आनंद, वीरू यादव, शिवम गोंड मेहरा, हंसराज, सुरेंद्र यादव, अशोक चौहान, श्रीराम यादव, सीताराम कांदू, विकास प्रजापति, बबीता चौहान, लल्लन चौहान, मेराज अहमद, वीरेंद्र यादव, तारीख फैसल, श्यामदेव चौहान, बालचंद कुशवाहा, गुलाब राजभर, शिवसागर यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, सिंगारी गौतम, गुड्डी देवी, सना परवीन, शबनम खातून, वेद प्रकाश यादव, शिव मूरत यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment