.

आजमगढ़: राजेंद्र मिश्रा की पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न सेवा कार्य




रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

आजमगढ़: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पिता एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, मुंडा स्थित अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया था। उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। भाजपा जिला महामंत्री के रूप में उनके जनसेवा के कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा के पुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू अपने पिता के शुरू किए सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से अखिलेश मिश्रा गुड्डू को जनसेवा के लिए और सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह 16 वर्ष के थे, तब राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा में कार्य शुरू किया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में तरवां सदस्यता के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर एक रहा था। ध्रुव सिंह ने कहा कि 22 वर्ष पूर्व इसी दिन आततायियों ने राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी थी। उस घटना को आज भी भुलाया नहीं जा सकता। जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष 150 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और निःशक्तजनों की सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है। पिता के विचार और विराट व्यक्तित्व उन्हें नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा तथा विकास कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्य, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह, मुन्ना, अवनीश मिश्रा, बाबूराम चौहान, मृगांक शेखर सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मिथिलेश चौरसिया, सुनील मिश्रा, दीपक राय, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य, विशाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, अभिनव श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment