.

आजमगढ़: सर्वोदय स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि





दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया

आजमगढ़: सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव और निदेशिका कंचन यादव ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने सामूहिक रूप से 'दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल' तथा 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' गीत प्रस्तुत किए।
प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा आपसी सहिष्णुता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment