.

आजमगढ़ में 17 अक्टूबर को ढिंढोरा नाइट


होटल कम्फर्ट में डांडिया, डांस और DJ नाइट का होगा आयोजन

आजमगढ़। त्योहारों के मौसम में आजमगढ़वासियों को डांडिया और संगीत की मस्ती का नया अनुभव मिलने जा रहा है। प्रिशा प्रोडक्शन की ओर से 17 अक्टूबर को होटल कम्फर्ट किशोर, आजमगढ़ में भव्य ढिंढोरा नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डांडिया, डांस, संगीत और DJ नाइट के साथ रिवर फ्रंट व्यू और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, आजमगढ़ में पहली बार रिवर फ्रंट व्यू के साथ डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों के लिए फूडिंग, डांसिंग, एडवेंचरस व्यू और मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजन को सफल बनाने में होटल कम्फर्ट किशोर, अमोहा सैमसंग स्टोर, संजय गारमेंट्स, सेवा शक्ति ट्रस्ट, अनंता रसोई और जोरको करतलपुर का सहयोग है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिंगल टिकट 699 रुपये, कपल टिकट 1199 रुपये और फैमिली टिकट 1999 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि टिकट और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए 92195 05179 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने आजमगढ़वासियों से ढिंढोरा नाइट में शामिल होकर डांडिया और संगीत की शाम का आनंद लेने की अपील की है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment