.

आजमगढ़: प्रयास ने बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाया चिकित्सा शिविर


हुआ 500 मरीजों का निशुल्क उपचार, अधिकतर चर्म रोग से पीड़ित मिले

आजमगढ़: महाराजगंज ब्लॉक के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ के बाद विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने से बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से लगातार सेवा शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर समेत चिकित्सकों की टीम ने करीब 500 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। जांच के दौरान अधिकतर मरीज चर्म रोग से पीड़ित मिले। प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि संगठन ‘सेवा परमो धर्म:’ को मूल मंत्र मानकर प्रभु की प्रेरणा और समाज के सहयोग से सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सारी व्यवस्थाओं के लिए सरकार पर निर्भर रहने के बजाय संगठन अपने हिस्से का कार्य ईमानदारी से करने का प्रयास करता है। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति, प्रयास के अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित प्रयास की देवारा इकाई और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment