बरेली में बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता के संचालन में निभाएंगे भूमिका
आजमगढ़: जिले के खेल जगत के लिए गौरव की बात है कि आजमगढ़ के अजेंद्र राय को 23 से 26 सितंबर तक बरेली में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। अजेंद्र राय को प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें खेल मैदान एवं उपकरणों की उपलब्धता, निर्णायकों की स्थिति, खिलाड़ियों के पात्रता परीक्षण, आधार अपडेटेशन और अभिलेखीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा उन्हें संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता के सुचारु संचालन तथा निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट टीम के चयन में सहयोग करना होगा। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ के सत्येंद्र उपाध्याय को 14, 17 एवं 19 वर्षीय बालिका वर्ग की टीम के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी से आजमगढ़ के शिक्षा एवं खेल जगत में हर्ष का माहौल है। जिले के खेल विशेषज्ञों को प्रदेश स्तर की विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना आजमगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। आगामी दिसंबर माह में बरेली में ही 17 वर्षीय आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है। ऐसे में अजेंद्र राय और सत्येंद्र उपाध्याय की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। दोनों के अनुभव से खिलाड़ियों के चयन, प्रतियोगिता के आयोजन और उसकी निष्पक्षता एवं गुणवत्ता को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अजेंद्र राय एवं सत्येंद्र उपाध्याय के मनोनयन पर एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश सिंह, जिला खेल प्रभारी विनोद कुमार सिंह, जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सत्यन, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रवीण सिंह, पुनीत राय, जिला बैडमिंटन संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नगर अश्वनी सिंह, तहबरपुर व्यास देव, रामाशीष राय, अनंत राय, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह, रजनीश राय, दुर्गा शंकर सिंह, अनूप राय, क्रांति राय सहित शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
Blogger Comment
Facebook Comment