.

आजमगढ़: ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित हुईं श्रद्धांजलि सभा


स्व ० ईशदत्त यादव ने समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया - धर्मेंद्र यादव, सांसद

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव की 27वीं पुण्यतिथि शनिवार को नेहरू हाल कलेक्ट्रेट में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईशदत्त यादव जैसे नेताओं ने चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। उन्होंने गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए नीतियां बनाने और जन आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यसभा में रहते हुए ईशदत्त यादव गरीबों, किसानों और मजलूमों की आवाज को लगातार बुलंद करते थे। वह नेताजी मुलायम सिंह यादव के विश्वासपात्र और करीबी नेताओं में थे तथा समाजवादी पार्टी के नीति निर्धारण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एमएलसी ने कहा कि उन्हें ईशदत्त यादव के साथ काम करने का अवसर मिला। नेताजी जहां भेजते थे, दोनों वहां जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि ईशदत्त यादव राज्यसभा में गरीबों और मजलूमों की आवाज बने। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि ईशदत्त यादव विद्वान अधिवक्ता और समाजसेवी थे। वह अधिकारियों के समक्ष गरीबों और मजलूमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते और उनकी लड़ाई लड़ते थे। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि पीडीए के लोग संगठित होकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें। उन्होंने वर्तमान सरकार पर दमन, हत्या, छिनैती, चोरी और जमीनों पर कब्जे के कारण जनता के परेशान होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्वर्गीय ईशदत्त यादव को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करें। उन्होंने भाजपा सरकार पर दमन, अत्याचार और शोषण बढ़ने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में स्वर्गीय ईशदत्त यादव के सुपुत्र एवं पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने अतिथियों, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की और संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम को शिक्षक एमएलसी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, डॉ. संग्राम यादव विधायक, अखिलेश यादव विधायक, कमलाकांत राजभर विधायक, डॉ. एचएन सिंह पटेल विधायक, पूजा सरोज विधायक, बेचई सरोज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जगदीश यादव, सोभनाथ यादव, वसीम उद्दीन शेख, अवध राज यादव, राम हरी चौहान, इंद्रजीत यादव, कैलाश यादव, जूठन यादव, लोकतंत्र सेनानी हरिश्चंद्र पांडेय सहित समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment