.

आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली


बांह में गोली लगने से युवक घायल,आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

आजमगढ़' रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली बांह में लगने से युवक घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर गोली चला दी। गोली प्रमोद की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद आरोपी समीर यादव उर्फ ऋषि मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी है। रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment