.

आजमगढ़: हत्या के मामले में 3 नामजद आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार


पवई थाना क्षेत्र क्षेत्र में नाली के विवाद में हुई थी हरिओम पाण्डेय की हत्या

आजमगढ़' पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय हरिओम पाण्डेय की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता विरेन्द्र पाण्डेय की तहरीर पर यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने घर के दरवाजे पर हरिओम के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आजमगढ़: हत्या के मामले में 3 नामजद आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तारआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। 6 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास से करीब 02:52 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी, निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई , रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा, निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई एक अभियुक्ता, थाना पवई हैं। मुकदमा मु0अ0सं0 209/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस, थाना पवई में दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी के विरुद्ध वर्ष 2012 में भी थाना पवई में मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पाल, का0 राकेश गोड, का0 जमींदार विश्वकर्मा, का0 धीरज वर्मा, का0 रोहन, का0 नितिन मिश्रा एवं म0का0 ज्योति गुप्ता, थाना पवई शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment