.

आजमगढ़: 16 सितंबर को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य


विकासशील परियोजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार, 16 सितंबर को आजमगढ़ और रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11:55 बजे गंभीरपुर के निकट हेलीपैड पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री 12:05 बजे गंभीरपुर, तहसील निजामाबाद स्थित अवधेेश कुमार मौर्य के आवास जाएंगे। इसके बाद जनपद में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। करीब 12:40 बजे यहां से रवाना होकर दोपहर एक बजे ग्राम जिवली, थाना बरदह, तहसील लालगंज पहुंचेंगे, जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय के आवास जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद 13:30 बजे जिवली में वीरेंद्र सरोज के घर के सामने स्थित हेलीपैड से रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment