.

आजमगढ़: तीन साल से फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


चोरी के मामले में था वांछित, गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

आजमगढ़: जीयनपुर थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने तीन वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह को चंगईपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पनशब्दा निवासी महिला की तहरीर पर 6 जुलाई 2022 को जीयनपुर थाने में घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन और रुपये चोरी करने के आरोप में सर्वेश सिंह व विकाश उर्फ अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विकाश उर्फ अभिषेक के कब्जे से ₹20,024 बरामद हुए थे, जिसके बाद मुकदमे में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गई। वहीं, सर्वेश सिंह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। न्यायालय में उपस्थित न होने पर 31 दिसंबर 2023 को उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई और धारा 457/380/411 भादवि में चालान मफरूरी किया गया। लगातार फरारी को देखते हुए 7 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस अभियान के तहत 15 सितंबर को संयुक्त टीम ने सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी पनशब्दा, थाना जीयनपुर, उम्र करीब 30 वर्ष को सुबह करीब 10:55 बजे चंगईपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना रौनापार के मुकदमा अपराध संख्या 427/2022, धारा 363/366 भादवि में भी वांछित है। इस मामले की विवेचना थाना एएचटीयू आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment