.

आजमगढ़: तहबरपुर पुलिस ने 11 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया


न्यायालय के आदेश पर तहबरपुर पुलिस की तीन टीमों ने की कार्रवाई

आजमगढ़: एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मा. न्यायालय कोर्ट नंबर-20, आजमगढ़ से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार वारंटी मुकदमा अपराध संख्या 527/11 में धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 व 188 भादवि से संबंधित थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटेली, भुटेली उर्फ राजकुमार तथा सुरेश राय शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, लोकेशमणि त्रिपाठी, मोहनलाल यादव, रामप्रवेश गौतम, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सहित कांस्टेबल सत्यम सिंह, निर्भय सिंह, हरिभजन, चन्द्रेश निषाद, अमन यादव, शिवम गुप्ता, अभिषेक सिंह, प्रभु मौर्या, बन्दन सिंह, अरविन्द मौर्या, अमीर मोहम्मद, विपिन यादव, नीरज तथा महिला कांस्टेबल रूपा सरोज, स्नेहलत, नर्वदा निषाद और निकिता सिंह शामिल रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment