देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया
आजमगढ़: जहानागंज स्थित एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की विभिन्न शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसकेडी विद्या मंदिर, एसकेडी लोटस वैली स्कूल एवं एसकेडी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के.के. सरन, तुहिना एवं पी.एन. पाण्डेय तथा व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और संस्कार के साथ देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment