.

आजमगढ़: वेदांता हॉस्पिटल में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस




नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने दी राष्ट्रभक्ति भरी शानदार प्रस्तुतियां

आजमगढ़: शहर के लच्छीरामपुर स्थित वेदांता हॉस्पिटल परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वेदांता हॉस्पिटल के संस्थापक और जिले के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. शिशिर जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, त्याग और देश के प्रति कर्तव्य की भावना साफ दिखाई दी। इस अवसर पर वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। विशाल जायसवाल ने कहा कि वेदांता परिवार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाता है और इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। उन्होंने आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वेदांता ग्रुप के ऋत्विक जायसवाल, आलोक जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य हाफिजपुर पप्पू कुमार यादव, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीना पांडेय सहित वेदांता परिवार के शिक्षक, कर्मचारी और नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे वेदांता परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगे की शान के बीच नर्सिंग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को खास बना दिया। वेदांता हॉस्पिटल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशप्रेम, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment