नौकरी पाने के लिए अपने स्थान पर बैठाया था फर्जी परीक्षार्थी
आजमगढ़: मेहनाजपुर थाना पुलिस ने डीएलएल तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के बाद 25 अगस्त को हिरासत में लिया। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को गांधी इंटर कॉलेज कूबा में डीएलएल तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अनुक्रमांक 7090142259 पर हवलदार यादव के स्थान पर मोनू यादव फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देते पकड़ा गया था। जांच के दौरान आधार कार्ड दिखाने से पहले वह विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों और विद्यालय स्टाफ ने उसे पकड़ लिया था। मामले में मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को हवलदार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भेडियाधर, थाना चिरईयाकोट, जनपद मऊ को करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई थी। मामले में मु0अ0सं0-107/2025 के तहत धारा 338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस और 3/6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल और आरक्षी पंकज यादव शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment