.

आजमगढ़: APS में छात्र नेतृत्व अलंकरण ने लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व का दिया संदेश


नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

आजमगढ़: कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र नेतृत्व अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर अजीत कुमार तिवारी और मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया गया। समारोह में हेड बॉय, हेड गर्ल समेत विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। नव-निर्वाचित छात्र नेतृत्व ने औपचारिक रूप से अपने दायित्व ग्रहण किए और विद्यालय के नियमों, अनुशासन तथा जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ ली।
मुख्य अतिथि अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों को सही दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने छात्र पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, कर्तव्यबोध और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय के अनुशासन और मूल्यों का पालन करना चाहिए तथा अपने साथियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। समारोह में उपप्रधानाचार्या रूना खान समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment