आजमगढ़, 23 अगस्त। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शनिवार रात एसएसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसपी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रन से करारी शिकस्त दी। मैच देखने के लिए पुलिस अधिकारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक और पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने किया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गेंदबाजी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। भास्कर मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए। जवाब में महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की टीम 75 रन पर ही सिमट गई। इस तरह एसएसपी इलेवन ने 128 रन से मुकाबला अपने नाम किया। गेंदबाजी में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। मैच के बाद विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन पर खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment