.

आजमगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


वर्ष 2016 से युवती से संपर्क में था आरोपित, 2022 से 2026 तक ग्रेटर नोएडा में साथ रहने का आरोप

आजमगढ़: रौनापार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित वर्ष 2016 से पीड़िता के संपर्क में था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2022 से 2026 तक वह पीड़िता को अपने साथ ग्रेटर नोएडा ले गया, जहां दोनों साथ रह रहे थे। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपित से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। 15 अप्रैल 2026 को आरोपित ने उसे ग्रेटर नोएडा से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपित के घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि वहां आरोपित की मां मीना देवी और बहन पुनीता ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर रौनापार थाने में रविन्द्र कुमार, उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 223/2026, धारा 69, 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित चल रहे रविन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम बर्नापुर जगदीशपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को उप निरीक्षक अम्बुज कुमार राही ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को भीमबर पुलिया के पास से सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment