.

आजमगढ़: शादी का दबाव बनाने के लिए टावर पर चढ़ धमकाने वाला युवक गिरफ्तार


युवती की तहरीर पर जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ

आजमगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र में शादी के लिए दबाव बनाने और मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर धमकी देने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवती पर खुद से शादी करने या रुपये देने का दबाव बना रहा था। युवती की शादी कहीं अन्यत्र तय होने के बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, अलीनगर अजमतगढ़ निवासी अजीम पुत्र असगर युवती पर शादी करने अथवा रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। युवती के मना करने पर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा। मामले में युवती की तहरीर पर जीयनपुर थाने में धारा 308(5) बीएनएस के तहत अजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीम को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गोगा साव तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव और हेड कांस्टेबल केश्वेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment