वर्तमान छात्र इन सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें - राजेंद्र प्रसाद यादव
आजमगढ़: हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र प्रशांत यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3617, अनुज यादव ने 13353, शरद यादव ने 15149, सिद्धांत यादव ने 20580 तथा सौरभ यादव ने 22111वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी तथा उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान छात्रों से इन सफल विद्यार्थियों के अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये छात्र विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।
Blogger Comment
Facebook Comment