.

आजमगढ़: ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश,महिला स एर छह गिरफ्तार




20 लाख की 8 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां बरामद, एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा

आजमगढ़: जिले में लगातार हो रही ई-रिक्शा और बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की चोरी की आठ ई-रिक्शा, 36 बैटरियां और एक मास्टर-की बरामद हुई है। गिरोह के सदस्य कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में मो. मिजान पुत्र गुफरान अहमद निवासी दुबरहन खुर्द जल्लोपुर, थाना कंधरापुर, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव पुत्र लालधर यादव निवासी बिसौली, थाना कंधरापुर, विनोद जायसवाल पुत्र शिवानंद जायसवाल निवासी खुरासो, थाना फूलपुर, योगेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. हीरालाल जायसवाल निवासी बदरका, थाना कोतवाली, बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामआधार गुप्ता निवासी मेढ़ी, थाना तहबरपुर तथा तब्सुम पुत्री सलाउद्दीन अंसारी निवासी जिजौली, थाना मधुबन, जनपद मऊ (हाल पता दुबरहन खुर्द, थाना कंधरापुर, आजमगढ़) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह की महिला सदस्य तब्सुम शहर के विभिन्न इलाकों में बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मौका मिलते ही ई-रिक्शा चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहन को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकाल लिया जाता था। बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ या अन्य माध्यमों से बेचकर रकम सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने थाना कोतवाली और सिधारी क्षेत्र में दर्ज कई ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपित अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव के खिलाफ पहले से चोरी, शस्त्र अधिनियम, पॉक्सो समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस बड़ी सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही संयुक्त पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी घोषित किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment