.

आजमगढ़: गंभीरवन में डकैती की साजिश नाकाम, पांच दुर्दांत बदमाश गिरफ्तार


खंडहर में वारदात की बना रहे थे योजना, 3 पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

आजमगढ़: जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने गंभीरवन गांव स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ कारतूस, कटर, पाइप हथौड़ी समेत डकैती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार देर रात जहानागंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गंभीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर रात करीब 11:10 बजे पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक यादव पुत्र कमला यादव निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, अजय यादव पुत्र दीनदयाल यादव निवासी ग्राम जहानाबाद, थाना मधुबन, जनपद मऊ, आशीष चौहान पुत्र श्रवण चौहान निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, जयहिंद मौर्या पुत्र ललकार मौर्या निवासी ग्राम मोहनाठ, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ तथा गोविंद यादव पुत्र विध्यांचल यादव निवासी ग्राम मोहनाठ, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से तीन .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक कटर, एक पाइप हथौड़ी, लोहे की पाइप व चकरी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे गंभीरवन क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई। इस मामले में थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 147/2026 के तहत बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपितों अभिषेक यादव और आशीष चौहान के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment