.

आजमगढ़: पुरानी रंजिश में हुए खूनी संघर्ष में 14 गिरफ्तार



खानपुर चितरावल में दो पक्षों के बीच हुई थी घातक मारपीट, चार डंडे और लोहे की रॉड बरामद

आजमगढ़: फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चितरावल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई प्राणघातक मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में उपनिरीक्षक अजीज खान की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 219/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने छह जुलाई को दो चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले खानपुर चितरावल गांव से छह तथा बाद में मुड़ियार रेलवे क्रॉसिंग के पास से आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपितों में जियालाल पुत्र रामजी राजभर, बृजेश पुत्र जियालाल राजभर, मोहन राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर, आयुष प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रजापति, रीमा प्रजापति पत्नी प्रमोद प्रजापति, रेशमा पुत्री जियालाल राजभर, उमेश पुत्र जियालाल राजभर, शुभम प्रजापति पुत्र प्रमोद प्रजापति, सोहन राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर, राजमन पुत्र जियालाल राजभर, प्रमोद प्रजापति पुत्र दयाराम, सुमन राजभर पत्नी सोहन राजभर, अनरमा पत्नी मिठाईलाल राजभर तथा प्रेमा देवी पत्नी जियालाल राजभर, सभी निवासी ग्राम खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ हैं।
पूछताछ में आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय गौड़ एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment