.

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि


पुण्यतिथि पर छात्रों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। यदि किसी लक्ष्य को दृढ़ निश्चय के साथ तय किया जाए तो उसे अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उपप्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास करने वालों को ही मिलती है और डॉ. कलाम का जीवन इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर रमेश मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, दिलीप अस्थाना, राहुल यादव एवं जमाल सर सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment