.

आजमगढ़: दो सीटी स्कैन मशीनों से मरीजों को मिल रही मुफ्त जांच सुविधा


जिला अस्पताल में दोनों मशीनें पूरी तरह चालू, चिकित्सकों के परामर्श पर निःशुल्क हो रही सीटी स्कैन जांच

आजमगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में स्थापित दोनों सीटी स्कैन मशीनें पूरी तरह क्रियाशील हैं और मरीजों को शासन की व्यवस्था के तहत निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमुख अधीक्षक (एसआईसी) ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की आवश्यकता और परामर्श के आधार पर बिना किसी शुल्क के सीटी स्कैन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर महंगी जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अस्पताल में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
प्रमुख अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि यदि किसी मरीज को चिकित्सक द्वारा सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है, तो वह मंडलीय जिला चिकित्सालय में उपलब्ध इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment