.

आजमगढ़: थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाले पहलवान विवेक चौहान का सम्मान



सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह, कोच जयप्रकाश यादव भी किए गए सम्मानित

आजमगढ़: अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 85 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले विवेक चौहान का शुक्रवार को हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं कुश्ती संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने विवेक चौहान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कोच एवं उपक्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विवेक चौहान, पुत्र वीरेंद्र कुमार चौहान, ग्राम चंदौका, पोस्ट पठखौली, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने थाईलैंड के पटाया में आयोजित अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया है। विवेक ने कुश्ती का प्रारंभिक प्रशिक्षण सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में जयप्रकाश यादव और गोविंद यादव के निर्देशन में प्राप्त किया। पिछले एक वर्ष से वह स्पोर्ट्स हॉस्टल, गोरखपुर में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। सम्मान समारोह में राजेंद्र प्रसाद यादव ने विवेक चौहान को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आजमगढ़ के पहलवान ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश के लिए पदक जीतेंगे। कार्यक्रम में कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, सचिव प्रवीण कुमार यादव, आजमगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव अजेन्द्र राय, चंद्रिका यादव, बुझारत यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, भयैयालाल, लालचंद यादव, बलधारी चौहान, मोती यादव, राम नयन प्रजापति, धर्मेंद्र चौहान, रण विजय चौहान, अखिलेश यादव, सत्यवान यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विवेक चौहान को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment