जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से किए गए स्थानांतरण
आजमगढ़: पुलिस विभाग में जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत पांच निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक श्यामू नाथ यादव को थाना पवई से नि. अपराध जीयनपुर भेजा गया। निरीक्षक हीरामणि यादव को नि अपराध थाना देवगांव से नि अपराध मेहनगर स्थानांतरित किया गया। उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को एएचटी से एस एस आई कोतवाली बनाकर भेजा गया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से SSI मुबारकपुर थाना में तैनाती दी गई। उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया। आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment