.

आजमगढ़: एसकेडी विद्या मंदिर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण सम्पन्न





छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच - विजय बहादुर सिंह

आजमगढ़: एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं में शनिवार को छात्र परिषद के शपथ ग्रहण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जहानागंज के ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को सैश एवं बैज पहनाकर पदभार ग्रहण कराया और उन्हें निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश कन्नौजिया, एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह, व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह, प्रधानाचार्य के.के. शरण तथा एसकेडी लोटस वैली स्कूल की प्रधानाचार्या तुहिना के तिलक स्वागत से हुआ। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर, सरस्वती वंदना, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। समारोह में हेड बॉय सार्थक यादव, हेड गर्ल वैष्णवी यादव सहित मयंक पांडेय, सुहाना सिंह, आकाश गुप्ता, वैष्णवी सिंह एवं छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानाचार्य के.के. शरण ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, जबकि उपप्रधानाचार्य योगेश अस्थाना ने उनके अधिकारों और दायित्वों की जानकारी दी। एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के सफल आयोजन में रंजना, अल्का, नेहा, प्रियंका, ममता, अनिल, शिवमंगल और अभिषेक का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment