.

आजमगढ़: ऑपरेशन दहन में नकली शराब मामले में जब्त माल किया गया नष्ट



न्यायालय एफटीसी-2 के आदेश के अनुपालन में की गई कार्यवाही

आजमगढ़: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत पवई पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये के मुकदमाती माल का न्यायालय के आदेश पर निस्तारण कराया। कार्रवाई मा० न्यायालय एफटीसी-2 के आदेश के अनुपालन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना पवई पर वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 30/2021 से संबंधित बरामद माल को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। नष्ट किए गए सामान में 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 ढक्कन, सात किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद शामिल रहे।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की मौजूदगी में कराई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार समेत थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध पालन करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment