.

आजमगढ़: हिन्दू देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप


आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक रजादुर निवासी मठाधीश रितिसागर भारती ने थाना रौनापार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ओढ़रा सलेमपुर निवासी जितेन्द्र पासवान पुत्र मंगरु ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई। तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 187/2026 धारा 299 एवं 302 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र पासवान (48) पुत्र मंगरु, निवासी ग्राम ओढ़रा सलेमपुर, थाना रौनापार को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment