.

आजमगढ़: मुख्यमंत्री ने दी शिक्षा जगत को बड़ी सौगात


12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को DBT से ₹1200 की धनराशि हस्तांतरित

आजमगढ़' मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को वाराणसी से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत की गई। साथ ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1200 की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी कल्याण और सर्वस्पर्शी विकास का समन्वय ही विकसित उत्तर प्रदेश की पहचान है। जनपद आजमगढ़ में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरिऔध कला केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment