.

आजमगढ़: सपा की पीडीए नकली, असली पीडीए तो भाजपा है- केशव प्रसाद मौर्या


गुंडो, अपराधियों की समर्थक और परिवारवादी व रामद्रोही है समाजवादी पार्टी - उपमुख्यमंत्री

आजमगढ़: प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का शनिवार को जनपद में आगमन हुआ। बाबू राम कुंवर सिंह की पूण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे जिले में आए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि सपा की पीडीए नकली है, असली पीडीए तो भाजपा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद रहे है। वे जिस पीडीए की बात करते है वह नकली है। असली पीडीए तो भाजपा है, जिसमें मैं स्वयं केशव प्रसाद मौया, दारा सिंह चैहान, सहजानंद राय, संतोष सिंह आदि है। उन्होंने कहा कि सपा परिवारवादी व गुंड़ो-माफियाओं की पार्टी है। पीडीए समाज पर जितना अत्याचार समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ। फर्जी पीडीए नहीं चल सकता है, असली पीडीए भाजपा है। भाजपा में सामाजिक समीकरण का एक शानदार गुलदस्ता दिखायी देता है, वहीं समाजवादी पार्टी में परिवारवादी व अपराधियों-माफियाओं समर्थक पार्टी है। इस लिए भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होने कहा कि वह रामद्रोहियों का परिवार है, राम भक्तों की हत्या करने वाला परिवार है। राम मंदिर चढ़ावा मामले में जो भी बात है, उसकी एसआईटी जांच कर रही है। उन्होंने ने कहा कि सपा सही मायने में नमाजवादी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment