अग्रसेन डिग्री कॉलेज में योगा टीम के 58 बच्चों को भेंट किए पौधे
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के 37 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत सोमवार को अग्रसेन डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्षीरामपुर स्थित वेदांता हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा समाजसेवी ऋत्विक जायसवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने योगा टीम के करीब 58 बच्चों को पौधे भेंट किए और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। ऑक्सीजन, स्वच्छ पर्यावरण, वर्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
Blogger Comment
Facebook Comment