कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, .315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
आजमगढ़: कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में महाराष्ट्र के एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हाफिजपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाफिजपुर चौराहे से बद्दोपुर जाने वाले मार्ग पर अवैध असलहे के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबू तालिब शेख पुत्र अफाक अहमद शेख, निवासी संजय गांधी नगर, जमशेद जी. जी. भाय रोड, नार्थ सेंट्रल रेलवे कम्पाउंड, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 374/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध थाना सर जे.जे. मार्ग, बृहन्मुंबई में वर्ष 2025 और 2026 के दो आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और आजमगढ़ आने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment