.

आजमगढ़ में दो नवागत सीओ को मिली तैनाती, कार्यक्षेत्र किए गए निर्धारित


विजय कुमार सिंह गौर और देशराज सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

आजमगढ़: जनपद में नवागत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विजय कुमार सिंह गौर एवं देशराज सिंह के कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी के मेडिकल अवकाश पर जाने के चलते अस्थायी व्यवस्था के तहत यह आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह गौर को बुढ़नपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मुख्यालय बुढ़नपुर रहेगा तथा उनके अधीन अतरौलिया, कप्तानगंज, अहरौला और तहबरपुर थाने रहेंगे।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक देशराज सिंह को सगड़ी सर्किल का प्रभार दिया गया है। उनका मुख्यालय सगड़ी रहेगा तथा उनके अधीन जीयनपुर, रौनापार, महराजगंज और बिलरियागंज थाने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तथा किन्नर समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment