.

आजमगढ़: चेकिंग में तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, बाइक सीज


फखरूद्दीनपुर-भटौरा अंडरपास के पास मुबारकपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर का देशी तमंचा, 100 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि बिना वैध दस्तावेज के मिली सुपर स्प्लेंडर बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात फखरूद्दीनपुर-भटौरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम गोविन्द यादव पुत्र कन्हैया यादव, निवासी ग्राम यहिया चक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। आरोपी अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (संख्या UP 54 Z 5956) के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। जामा तलाशी में उसके पास से 100 रुपये नकद भी मिले।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मुबारकपुर में मु.अ.सं. 265/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment