बारात रोककर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी देने का था मामला
आजमगढ़: जीयनपुर थाना पुलिस ने बारात रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी राणा प्रताप राजभर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बारात को दाउदपुर के पास कुछ लोगों ने रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बागखालिस पेट्रोल पंप के पास से पांचों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवधन राजभर पुत्र रामबृज राजभर, रामजनम राजभर पुत्र भीम राजभर, भोला राजभर पुत्र फेरू राजभर, जितई उर्फ जितेंद्र राजभर पुत्र हरिश्चंद्र राजभर तथा चंदन राजभर पुत्र रामवृक्ष राजभर, सभी निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने चंदन राजभर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment