.

आजमगढ़: बार एसोसिएशन चुनाव में भृगुनाथ अध्यक्ष, मनोज बने मंत्री


मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम, कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

आजमगढ़: द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की मतगणना बुधवार को बार सभागार में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया तथा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी की देखरेख में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर भृगुनाथ राम ने 215 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र प्रताप सिंह को 190 जबकि बलिराम यादव को पांच मत मिले। मंत्री पद पर मनोज कुमार राय ने 260 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। दीपक कुमार श्रीवास्तव को 131, सतिराम प्रजापति को 10 और रविशंकर यादव को आठ मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर लौटू राम मौर्य 273 तथा मुन्ना सिंह 210 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि सत्यप्रकाश चतुर्वेदी को 142 मत मिले। सहमंत्री (प्रशासन) पद पर आनंद प्रकाश यादव ने 217 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि राहुल उपाध्याय को 197 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने से यह पद रिक्त रह गया। चुनाव में कई पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष पद पर लालमोहन गिरी, सहमंत्री (पुस्तकालय) पद पर कृष्ण कुमार सिंह तथा सहमंत्री (प्रशासन) पद पर हरेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद पर अजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार मल्ल, कुमारी आभा श्रीवास्तव, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्यामजीत यादव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद पर अवनेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार यादव, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी भी निर्विरोध चुने गए। परिणाम घोषित होने के साथ ही बार सभागार में उत्साह का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। साथ ही सभी ने उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment