.

आजमगढ़: आपराधिक मामलों में संलिप्त आठ लोगों के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त


जिलाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट पर की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर लिया निर्णय

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आपराधिक मामलों में संलिप्त आठ व्यक्तियों के कुल नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की संस्तुति, उपलब्ध अभिलेखों और संबंधित मामलों के परीक्षण के बाद शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंस धारकों में थाना अतरौलिया क्षेत्र के बृजेश उपाध्याय, थाना पवई के जयप्रकाश सिंह, थाना फूलपुर के अशहद उर्फ चुन्नू शेख, थाना गंभीरपुर के मोहम्मद आरिफ (दो शस्त्र लाइसेंस), थाना कोतवाली के मंजीत उर्फ रंजीत सिंह, थाना महाराजगंज के मोहम्मद फैसल तथा थाना निजामाबाद के जिलेदार यादव शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनकी गतिविधियों और लंबित मामलों को देखते हुए पुलिस विभाग ने नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी थी। उपलब्ध अभिलेखों और रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद सभी तथ्यों पर विचार करते हुए लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।
उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे व्यक्तियों को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती जिनकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। प्रशासन कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment