.

आजमगढ़: ऑपरेशन 'सड़क पर सूरूर' में 25 लोगों का चालान


सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "सड़क पर सूरूर" के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 25 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। सभी का पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया तथा भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क और सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 25 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन या धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment