.

आजमगढ़: किराये पर लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया



ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे युवकों ने किराये पर लेकर बेच दीं, तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद

आजमगढ़: महराजगंज थाना पुलिस ने किसानों से किराये पर लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ऑनलाइन गेम AVITOR खेलने के दौरान उन पर कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने यह साजिश रची। पुलिस के अनुसार, नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के सुनील यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराये पर लेने के बहाने लीं और अपने साथियों उपेन्द्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉलियां वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना महराजगंज में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। महराजगंज पुलिस ने बुधवार को गोवर्धन ढाला के पास से सुनील यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज तथा उपेन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ऑनलाइन गेम खेलते थे, जिसमें भारी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने किसानों से 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लीं और पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर उन्हें बेच दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ग्राम नैनीजोर (थाना रौनापार) और ग्राम प्रतापपुर (थाना महराजगंज) से तीन बेची गई ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद कर लीं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) क विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपित अंकुल यादव और गोलू उर्फ संगम मौर्य की तलाश जारी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment