.

आजमगढ़: तिलक जी सच्चे अर्थों में भारत निर्माता थे - प्रो. संजीव कुमार


ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वाधान में मनाई गई तिलक एवं आजाद जयंती

आजमगढ़: ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में गुरुवार की शाम देर शाम भदुली स्थित साईं इण्टर नेशनल स्कूल पूरा पाण्डेय में महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य पण्डित बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद पण्डित चन्द्र शेखर आजाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो .संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त राम बाबू त्रिपाठी एवं अपर निदेशक कोषागार एवं पेशन जे. एन झा. ने प0 लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक एवं प0 चन्द्र शेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय,संरक्षक तारकेश्वर मिश्र , महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ,इंजीनियर कैलाश नाथ चतुर्वेदी ,संस्था के प्रबन्धक भागवत प्रसाद तिवारी,गिरीश चतुर्वेदी,विश्व देव उपाध्याय, कृष्ण कुमार पाण्डेय,उपेन्द्र दत्त शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशांक तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि तिलक जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे,उन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया ।उनके द्वारा दिया गया नारा स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा । इस नारे के मध्यमा से उन्होंने स्वाधीनता की लड़ाई को अन्तिम लक्ष्य तक पहुँचाया । उन्होंने कहा कि अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद ने अपनी प्रतिज्ञा का निर्वाह जीवन भर किया कि वह कभी अंग्रेजी शासन के हाथ नहीं आएँगे, अन्त तक इस वचन का निर्वाह किया और अंग्रेजी फौज से लड़ते लड़ते अपनी अन्तिम गोली खुद को मार कर अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया ,जो इस देश युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त विकास आयुक्त राम बाबू त्रिपाठी एवं अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन जे .एन .झा ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि तिलक जी स्वदेशी आंदोलन के जन्म दाता थे। उन्होंने इस देश की जनता के मन मे विश्वास पैदा किया कि कर्म का राष्ट्रीय फल स्वराज्य है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि महान क्रांतिकारी अमर शहीद पण्डित चन्द्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 में मध्य प्रदेश के झाबुआ जनपद के भावरा ग्राम में हुआ था ।इनके पिता का नाम सीता राम तिवारी एवं माता का नाम जगरानी देवी था। काकोरी ट्रेन लूट काण्ड एवं साण्डर्स की हत्या में प्रमुख भूमिका का निर्वाह के कारण चन्द्र शेखर आजाद का नाम भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। संरक्षक तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि तिलक जी ने 1916 में होमरूल लीग की स्थापना किया जो उनके राजनीतिक जीवन की महान सफलता का द्योतक है। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डु ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया ।हमें अपने महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए अपने देश एवं समाज के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पण्डित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे,उन्होंने एक आदर्श शिक्षक,सफल पत्रकार,दूरदर्शी राजनेता तथा महान समाज सुधारक के रूप में इस देश की महान सेवा किया ।
आचार्य अवनीश पाण्डेय के आचार्यत्व में जिन्दोपुर संस्कृत पाठशाला के छात्रों ने स्वस्ति वाचन का पाठ कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उमाकांत तिवारी , अवधेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाण्डेय,गोविन्द दुबे,कृष्ण कांत पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,ओम प्रकाश मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया तथा शिक्षक एवं कवि देवेंद्र कुमार त्रिपाठी देव ने अपनी स्व रचित रचना के माध्यम से देश के दोनों महान विभूतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशांक तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया ।
अध्यक्षता ब्रजेश नन्दन पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया ।
इस दौरान विश्वदेव उपाध्याय,सतीश मिश्र, माहेश्वरी कांत पाण्डेय ,उपेन्द्र दत्त शुक्ला,रागिनी तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा , डॉ सहजानन्द पाण्डेय,अरुण पाठक,वेद पाण्डेय, गणेश पाण्डेय,अखिलेश त्रिपाठी, सुभाष पाण्डेय,सूर्य प्रकाश उपाध्याय,शुभम उपाध्याय,डॉ डी एस त्रिपाठी, अवधेश कुमार मिश्रा,मनोज त्रिपाठी ,डा उमेश चंद्र पाण्डेय,सुबास पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय,मनीष त्रिपाठी,हरि राम उपाध्याय,अशोक पाण्डेय,सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय,राजन पाण्डेय,अवधेश उपाध्याय,विजय प्रकाश मिश्र, सौरभ उपाध्याय,अमित पाठक,अजय तिवारी,राकेश उपाध्याय,जितेन्द्र मिश्र,राधे श्याम मिश्र ,गणेश शंकर मिश्रा,राजेश कुमार पाण्डेय ,अरविन्द उपाध्याय ,गौरव तिवारी ,राजीव कुमार त्रिपाठी,अनिल तिवारी , कन्हैया पाण्डेय,मनोज पाण्डेय,गिरीश दत्त मिश्रा,मनोज पाण्डेय ,डॉ एस एस दुबे, राहुल देव पाठक,उपेन्द्र नाथ दुबे,रवि तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment