पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रमोशन सेरेमनी में अधिकारियों ने दी बधाई
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गुरुवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस कार्यालय में गरिमामयी प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें नए रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया और सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि आईपीएस अधिकारी के रूप में भी मधुबन कुमार सिंह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मधुबन कुमार सिंह को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Blogger Comment
Facebook Comment