.

आजमगढ़: APS रेजिडेंशियल अकादमी के छात्रों का NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन


08 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की प्रबल संभावना, चेयरमैन ने दी बधाई

आजमगढ़: APS रेजिडेंशियल अकादमी (APSRA) के विद्यार्थियों ने NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। अकादमी के आठ विद्यार्थियों ने शानदार अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की है, जिससे उनके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। संस्थान ने इसे निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित माहौल और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
अकादमी के अनुसार मोहम्मद रमीज़ ने 649 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1544 हासिल की। अदीब हामिद ने 626 अंक के साथ AIR 4091, मुस्कान ने 482 अंक के साथ SC श्रेणी में AIR 5387, ज़ैनब बानो ने 560 अंक के साथ AIR 29784, नशरा अब्दुल्ला ने 558 अंक के साथ AIR 31125, अदनान खान ने 554 अंक के साथ AIR 34128, इकरा रहमान ने 550 अंक के साथ AIR 37536 तथा मुजाहिद खान ने 549 अंक प्राप्त कर AIR 38049 हासिल की। इस उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन एवं एमएलसी शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और श्रेष्ठ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित विद्यार्थी भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। साथ ही NEET-2026 में सफल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए असफल अभ्यर्थियों का भी उत्साहवर्धन किया और कहा कि निरंतर मेहनत व अनुशासन से सफलता अवश्य मिलेगी।
अकादमी के प्रबंधक एवं सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। वहीं निदेशक डॉ. गयास असद खान ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे APS रेजिडेंशियल अकादमी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर संस्थान, जनपद और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment