.

आजमगढ़: ऑपरेशन दहन में ₹5.82 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट हुए



827.856 किलोग्राम गांजा, डायजापाम व अन्य नशीले पदार्थ कोर्ट के आदेश पर किए गए नष्ट

आजमगढ़: जनपद पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को "ऑपरेशन दहन" के तहत विभिन्न थानों से बरामद 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। न्यायालय एवं संबंधित प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब ₹5.82 करोड़ बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 825.740 किलोग्राम गांजा, 2.116 किलोग्राम डायजापाम तथा अन्य मादक पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मैसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भदो, माहुल, मार्टीनगंज स्थित इकाई में स्थापित इंसीनरेटर/बॉयलर के माध्यम से पूरी की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानियां बरती गईं तथा फोटो और वीडियोग्राफी की भी समुचित व्यवस्था की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन दहन का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग, तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जनपद पुलिस भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment