मेहनगर, निजामाबाद, कोतवाली, महाराजगंज समेत कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
आजमगढ़: जनपद पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र कुमार को थाना मेहनगर से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक मानवेन्द्र प्रताप सिंह को तहबरपुर की सेमरी चौकी से देवरांजगंज थाना क्षेत्र की मार्टीनगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक सूर्यपाल को कोतवाली से सेमरी चौकी, पंकज कुमार सिंह को मार्टीनगंज चौकी से देवगांव थाना, राजेश कुमार सिंह को पल्हना चौकी से देवगांव थाना तथा संदीप दुबे को गंभीरपुर से पल्हना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अभिषेक सिंह को चक्रपानपुर चौकी से गंभीरपुर चौकी, दिनेश कुमार पाल को पकड़ी चौकी से चक्रपानपुर चौकी, सूरज तिवारी को रानी की सराय से पकड़ी चौकी तथा विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से यातायात शाखा में तैनाती दी गई है। एजाज अहमद को यूपी-112 से बिलरियागंज थाना, अनुरुद्ध कुमार राही को बरदह से रौनापार, कलाप कलाधर त्रिपाठी को साइबर थाना से महाराजगंज तथा राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन से कंधरापुर थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से आयुषलोष राय व जयशंकर सिंह को कोतवाली, कामेश्वर त्रिपाठी को कंधरापुर, रामफेर यादव व प्रदीप वाजपेयी को मुबारकपुर, रामसागर यादव व चन्द्रजीत यादव को महाराजगंज, राम समुद्र सिंह को बिलरियागंज, राजेन्द्र प्रसाद को पवई, लाल बहादुर प्रसाद को तहबरपुर, आजाद बाबू खां को सरायमीर, अखिलेश नारायण सिंह व मायापति पाण्डेय को निजामाबाद तथा मयंक नारायण सिंह व राज बिहारी सिंह को मेहनगर में तैनात किया गया है। विजय कुमार को कोतवाली और विधनेश वर्मा को मुबारकपुर थाना भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment