.

आजमगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित


जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष एसपी ने किया फेरबदल, कई थानों के प्रभारी और थानााध्यक्ष बदले गए

आजमगढ़: जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष आजमगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर रहे निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक सिधारी राजीव कुमार मिश्र को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में थानााध्यक्ष तरवां रहे उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को थानााध्यक्ष बरदह तथा थानााध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह को थानााध्यक्ष तरवां बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवगांव विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय तथा थानााध्यक्ष रानी की सराय सुनील कुमार सिंह को थानााध्यक्ष देवगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज भेजा गया है। थानााध्यक्ष कप्तानगंज जय प्रकाश को थानााध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। पीआरओ कार्यालय से संबद्ध उपनिरीक्षक मनीष पाल को थानााध्यक्ष पवई तथा प्रभारी निरीक्षक पवई राकेश कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment